फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिंचवाने ले गया फोटो पर करने लगा रेप

Mon, 13 Oct 2014 08:44 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवी की छात्रा को घर से पासपोर्ट साइज फोटो खिंचवाने के लिए लेकर गया, लेकिन रास्ते में नीयत बदल गई। खदानों में जब युवक उस छात्रा से रेप की कोशिश कर रहा था, तभी छात्रा के परिजन पहुंच गए। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। छात्रा के परिजनों को देखते ही आरोपी युवक भाग निकला।
विज्ञापन


इस घटना के बाद पीड़िता की माता जसवीर कौर ने पुलिस थाना सरहिंद में उक्त युवक खिलाफ रपट दर्ज करवाई है। युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ दुल्ला निवासी गांव सौंढा के तौर पर हुई है। मामले की जांच एएसआई जगरूप सिंह कर रहे हैं। युवक की तलाश के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

बच्ची की फोटो खिंचवाने गया था

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह का पीड़िता के घर पहले से आना जाना था और इसी दौरान 10 अक्तूबर की सुबह 12 बजे पीड़िता की माता ने उक्त युवक को उसकी 9 साल की बच्ची की पास्पोर्ट साईज फोटो खिचवाने के लिए साइकिल पर साथ के ही गांव में भेज दिया। बच्ची दोपहर तक वापिस नहीं लौटी इस पर लड़की के परिजनों ने लड़की की तलाश शुरु की तो उन्होंने सौंढा गांव के खदानों में उक्त युवक गुरप्रीत और उनकी बच्ची आपित्तजनक अवस्था में मिले।

लड़की द्वारा शोर मचाने पर उसकी आवाज सुन उसके परिजनों ने जब उसे देखा तो गुरप्रीत मौके से फरार हो गया। इसके बाद सारी घटना के बारे में पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया जिस पर पुलिस ने लड़की की माता के बयानों के आधार पर उक्त युवक पर दुराचार का मामला तथा चाईलड एक्ट की विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें