फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत जिला कारागार में बंदी पर हमला, सुआ मारकर किया घायल...लात-घूंसों से पीटा

Sat, 01 Dec 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सोनीपत जिला कारागार में पांच बंदियों ने मिलकर कैंटीन में सामान खरीदने गए एक बंदी पर हमला बोल दिया। पांचों ने पहले लात-घूंसों से पीटा फिर सुआ से प्रहार कर घायल कर दिया। कारागार कर्मियों ने पीड़ित को आरोपियों से छुड़ाया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल उप अधीक्षक के बयान पर कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जेल उप अधीक्षक शाहिद हुसैन ने पुलिस को बताया कि गांव हलालपुर निवासी बंदी राजबीर गुरुवार शाम को कारागार कैंटीन में सामान लेने के लिए गया था। इसी दौरान बंदी आशीष, अमित, धर्मबीर, दीपक व सुमित ने उस पर दबंगई दिखाते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने सुआ जैसे नुकीले हथियार से उसे घायल कर दिया। 

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गार्ड व अन्य कर्मियों ने राजबीर को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसी दौरान आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि हमारे आगे मिला तो जान से मार देंगे। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जेल उप अधीक्षक के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कारागार में बंदियों ने दबंगई दिखाते हुए एक बंदी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले में केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। -सुरेश कुमार, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें