फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में दो भाइयों पर चाकुओं से हमला, एक की मौत, दूसरा पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

Wed, 08 May 2019 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सब्जी की रेहड़ी पर रोशनी के लिए इस्तेमाल होने वाली बैटरी नहीं देने पर कुछ युवाओं ने सेवा समिति चौक पर मोची मंडी के दो भाइयों गौरव और मोहित पर हमला बोल दिया। इस दौरान बचाव में उतरे मंडी के दो अन्य लोगों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। मोहित ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


सोमवार मध्य रात्रि हुई इस झड़प में मोहित पर चाकुओं एवं अन्य धारदार हथियारों से कई वार किए गए थे। घायल गौरव को पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं दो अन्य घायल अंबाला में उपचाराधीन हैं। मामले को लेकर मोची मंडी में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और लोग आक्रोश में आए गए। मंगलवार सुबह सदर बाजार पहुंचे मंत्री अनिल विज के समक्ष भी क्षेत्रवासियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गुहार लगाई। 

मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में मंत्री विज को बताया कि इलाके में नशा बिक रहा है, जिस पर कंट्रोल किया जाना जरूरी है। पड़ाव थाना पुलिस ने मृतक मोहित के चचेरे भाई विशाल की शिकायत पर आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट, धमकी देने व अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान लक्की, पाइया, नानू, रिशू, राहुल, रोहित, सिकंदर व कुलदीप के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। इधर, मंगलवार शाम शव जब कैंट मोची मंडी लाया जा रहा था तो मंडी में एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें