फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में युवक पर चाकू से हमला: 10 से ज्यादा युवकों ने किए ताबड़तोड़ वार, माशबीन बने लोग, बनाते रहे वीडियो

Sun, 06 Jul 2025 12:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में युवक पर 10 से ज्यादा युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने 20 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने की हिम्मत तक नहीं दिखाई और आरोपी युवक को मारते पीटते रहे। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-40सी में शनिवार देर रात 9.30 बजे रंजिशन दर्जनभर लोगों ने एक 20 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन तुरंत मोहाली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, बाद में घायल को सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी चिरंजीलाल ने बताया कि रंजिशन कुछ युवकों ने एक युवक के पीठ के नीचे के हिस्से पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। हमलावर तीन से चार बाइक पर आए थे। ये सभी बिना हेलमेट के थे और हमला कर कुछ ही सेकंड में भाग निकले। पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोग तमाशबीन बने वीडियो बना रहे हैं।

सेक्टर 32 अस्पताल से वारदात की सूचना मिलते ही सेक्टर 39 थाना पुलिस, एएसपी अनुराग दारू, सेक्टर 39 थाना प्रभारी, सीएफएसएल और चंडीगढ़ पुलिस की फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर घायल का खून गिरा हुआ था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें