फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख की प्रचार गाड़ी पर हमला, तोड़-फोड़

Tue, 31 Jan 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख की प्रचार गाड़ी पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्यू जनता नगर इलाके में मंगलवार की दोपहर को लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और हलका आत्म नगर से प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस की प्रचार गाड़ी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने गाड़ी की तोड़ फोड़ कर दी। गाड़ी चालकों ने किसी तरह वहां से गाड़ी भगाई और खुद को बचाया। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिमरजीत सिंह बैंस के हक में वीडियो वैन इलाके में प्रचार कर रही थी। जब वैन जनता नगर चौक के पास पहुंची तो आधा दर्जन के करीब हमलावर आए और उन्होने आते ही गाड़ी पर हमला कर दिया। गाड़ी तोड़ फोड़ करने लगे। जब गाड़ी वाले ने इसका विरोध किया तो हमलावरो ने उसे भी पीट दिया।

इसी दौरान गाड़ी चालक ने वहां से गाड़ी भगा ली और तुरंत लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख को फोन कर इसकी जानकारी दी। सिमरजीत सिंह बैंस ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले लोग अकाली दल के प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुलार के समर्थक थे। 
विज्ञापन


अकाली प्रत्याशी गुरमीत कुलार ने आरोपों को नकारा
आत्म नगर हलके से अकाली प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुलार ने बैंस द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि बैंस समर्थकों ने पहले पांच से छह बार उनके समर्थकों पर हमला किया है। वह अपनी हार को देख कर बौखला गए है। अब वह ऐसी राजनीति करने पर उतर आए है। उन्होंने कहा कि उनका ऐसी राजनीति करने का कोई इरादा नहीं है कि किसी को नुकसान पहुंचे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें