िले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के पांच मामलों में केस दर्ज किए गए हैं। इनमें गोसाईगंज के सपा विधायक अभय सिंह व रुदौली के बसपा प्रत्याशी भी शामिल हैं। ये केस बिना अनुमति वालपेंटिग व प्रचार-प्रसार करने पर दर्ज किए गए हैं।
विधानसभा क्षेत्र के तारुन थाने के उप निरीक्षक शिवपूजन यादव ने गोसाईगंज के वर्तमान सपा विधायक अभय सिंह, शिव प्रकाश व बाबूराम यादव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
जबकि बीकापुर कोतवाली के चौरे बाजार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ने नंदन सिंह निवासी पुरखास थाना महराजगंज समेत पांच के खिलाफ गृह स्वामी की अनुमति के बिना सपा विधायक अभय सिंह का पोस्टर लगाकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है।
खंडासा थाने के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने भाजपा के नीरज कन्नौजिया समेत दो के खिलाफ दीवार पर वाल राइटिंग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महराजगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार राय ने चरित्र गुप्ता निवासी काली माई चौरा को नामजद करते हुए करीब सवा सौ के खिलाफ डीजे के साथ जुलूस निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। रुदौली विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी फिरोज खान गब्बर के खिलाफ मवई पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किये है।