फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ घोटाला उजागर करने वाले व्यापारी पर हमला

Mon, 18 Aug 2014 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर में पुलिस सिक्योरिटी के बावजूद लगातार दूसरे दिन शहर के सेक्टर 41 स्थित कृष्णा मार्केट के व्यापारी पर रविवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने हमला किया।
विज्ञापन


इसी व्यापारी ने चंडीगढ़ के बूथ घोटाले को उजागर किया था। इससे पहले शनिवार रात कृष्णा मार्केट में ही दुकान बंद कर रहे दंपति और उसके बेटे पर दर्जनों गुंडों ने हमलाकर बुरी तरह से घायल कर भाग निकले थे।

सेक्टर 41 स्थित कृष्णा मार्केट के व्यापारी दिनेश सूद पर देर रात घर के पास गुंडों ने हमला कर दिया। व्यापारी दिनेश सूद अपनी दूकान बंद कर सेक्टर 41 स्थित अपने घर लौट रहे थे। घर के पास पहले से ही घात लगाए बैठे 3-4 हमलावरों ने व्यापारी दिनेश सूद पर हमला करते हुए मारपीट कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन

बूथ घोटाले को उजागर किया था

गंभीर रूप से घायल सूद को सेक्टर 16 अस्पताल में दाखिल किया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। सेक्टर 39 थाना प्रभारी गुरमुख सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

जल्द ही हमलावरों का पता लगाकर उसे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ‌कृष्‍णा मार्केट के व्यापारी दिनेश सूद ने ही चंडीगढ़ के बूथ घोटाले को उजागर किया था। इस घोटाले के उजागर होने के बाद शहर की राजनीति गर्मा गई थी। इसमें कई कांग्रेसी नेताओं ने नाम सामने आए थे।

फिलहाल घोटाले पर प्रशासन की ओर से जांच जारी है। व्यापारी पर हमले की खबर सुनकर देर रात कृष्‍णा मार्केट के कई व्यापारी अस्पताल में दाखिल दिनेश सूद से मिलने के लिए पहुंच गए।

व्यापारियों ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि आए दिन कृष्‍णा मार्केट के व्यापारी पर अपराधी हमला कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एक द‌िन पहले भी व्यापारी पर हमला

सेक्टर 41 स्थित कृष्णा मार्केट में शनिवार रात दुकान बंद कर रहे दंपति और उसके बेटे पर दर्जनों गुंडों ने धावा बोल मारपीट के बाद उन्हें अधमरी हालत में छोड़कर भाग निकले थे।

घायल दंपति और उसके बेटे को सेक्टर 16 स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस मामले की जांच भी थाना प्रभारी गुरमुख सिंह कर रहे हैं।

रमेश का बड़े बेटे सुनील की सेक्टर 41 स्थित कृष्णा मार्केट में टैचियों की दुकान है। अस्पताल में दाखिल सुनील के पिता जीरकपुर निवासी रमेश, सुनील की मां रेखा और उसके भाई दीपक ने आरोप लगाया कि उनपर हमला फाइनांसर अनिल गुलाटी ने करवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें