फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में हरियाणा के भाजपा नेता पर हमला, बाल-बाल बचे, चेन झपटी और तोड़े कार के शीशे

Wed, 22 May 2019 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (मोहाली)
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : File Photo
विज्ञापन

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर मंगलवार को स्विफ्ट कार में सवार हरियाणा के एक भाजपा नेता पर इनोवा सवार युवकों ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए, परंतु आरोपियों ने उनकी सोने की चेन झपट ली और कार के शीशे तोड़ दिए। नेता ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर-100 पर सूचना दी और बाद में जीरकपुर पुलिस थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई। 

विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता और हरियाणा पूर्वांचल प्रकोष्ठ सभा के अध्यक्ष विशंभर पाठक ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को अपने घर पिंजौर से करीब 11 बजे स्विफ्ट कार में निकले। जीरकपुर ओवरब्रिज क्रॉस करने के बाद सिंघपुरा लाइट प्वाइंट के पास उनकी कार को पीछे से आ रही इनोवा कार ने टक्कर मारी। उन्होंने अपनी कार को जीबीपी सेंट्रम हाउसिंग प्रोजेक्ट के पास पार्क किया और इनोवा सवार युवकों को रुकने का इशारा किया। 

इनोवा सवार 2 युवकों ने कार से उतरते ही गाली गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी और उसकी जेब से पर्स निकालने का प्रयास किया। इतने में एक युवक इनोवा की डिग्गी में रखी लोहे की रॉड निकाल लाया और उस पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की, परंतु ये देख वह सिंघपुरा चौक की तरफ भागे। हाथापाई के दौरान दूसरे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। बाद में आरोपियों ने उसकी कार के शीशों को रॉड से तोड़ दिया और फिर अपनी कार में बैठकर अंबाला की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन


मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
विशंभर पाठक ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी जीरकपुर पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर पर दर्ज करवाने के बाद भी कोई पुलिस वाले मौके पर नहीं पहुंचे। काफी देर तक कोई नहीं आया तो वह खुद पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। आरोप लगाया कि शाम 5 बजे तक वह थाने में अधिकारियों के समक्ष मौजूद रहे, जिन्होंने सिर्फ कार का नंबर ट्रेस करने के अलावा आगे कोई कार्रवाई नहीं की।

मामले की शिकायत मिल चुकी है, जिस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस नंबर की कार में सवार होकर आरोपी युवक आए थे, उसको ट्रेस कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। -गुरजीत सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना जीरकपुर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें