सीसीटीवी देखते हुए पुलिसकर्मी
करीब पंद्रह मिनट हुए इस तांडव के बाद बदमाश कोर्ट के पीछे के रास्ते से दो कारों में बैठकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा लोगों से बातचीत कर पूछताछ के अलावा सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए, लेकिन बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अप्रैल में दर्ज मामले में आया था जमानत कराने
युवक आशीष और उसके एक साथी के खिलाफ माजरा श्योराज निवासी एक युवक की शिकायत पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज है। इस मामले में उसके फरार होने के कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। जिसके कारण वह अग्रिम जमानत के लिए अपने अधिवक्ता के पास आया था। इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया।
एक सप्ताह पूर्व कोर्ट के गेट के समीप अपने साथी के साथ बैठे एक युवक पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली चलाने के प्रयास के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कोर्ट में सुरक्षा बढ़ाई है। हालांकि यह सुरक्षा कोर्ट के सामने से गुजर रहे सड़क मार्ग पर दोनों ओर बैरिकेट्स लगाकर सुरक्षा को चाक-चौबंद किया गया था, लेकिन कोर्ट के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे बदमाशों ने पुलिस की सुरक्षा को खुलेआम चुनौती दी है।
गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है
शहर के खौफ का पर्याय बन रहे झौटा व आलू गैंग के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर गैंगवार की घटनाएं हो चुकी है। गैंगवार की घटनाओं में दोनों के गैंग के कई गुर्गों की जान जा भी चुकी है। आलू गैंग के मुख्य सरगना आलू की भी हत्या हो चुकी है। इस घटना को भी इसी गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है हमलावार आलू गैंग से संबंध रखते थे। हालांकि मामले में पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है।
कोर्ट सुरक्षा को लेकर हमने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। सिर्फ एक ही गेट से एंट्री है तथा अच्छी तरह से जांच करके ही हर शख्स को अंदर जाने दिया जाता है। जानकारी जुटाकर कोर्ट परिसर के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। -सतपाल यादव, डीएसपी