फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लाख रुपये से भरा एटीएम उखाड़ ले गए चोर, एक घंटे पहले पुलिस को मिला था सही

Fri, 15 Mar 2019 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाडवा (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लाडवा की अनाजमंडी के पीछे भारतीय स्टेट बैंक के 16 लाख रुपयों से भरे एटीएम को चोर उखाड़ ले गए। इससे थोड़ी देर पहले चोरों ने इंद्री चौक पर आईडीबीआई बैंक के एटीएम को भी उखाड़ने की कोशिश की पर कामयाब नहीं हो सके। चोर एटीएम बूथ का शीशा तोड़कर किसी वाहन पर लादकर उठा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

 
बुधवार की रात अनाज मंडी के पीछे गश्त कर रही पीसीआर टीम ने एसबीआई एटीएम बूथ के गेट का शीशा टूटा देखकर बूथ के अंदर प्रवेश किया। इस पर वहां लगा एटीएम गायब देख उनके होश उड़ गए। टीम ने तत्काल इसकी सूचना थाने पर दी। थोड़ी देर में लाडवा थाना प्रभारी ओमप्रकाश जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। एटीएम उखाड़ लिए जाने की सूचना उन्होंने पुलिस और बैंक के अधिकारियों को दी। 

एटीएम के रखरखाव करने वाली कंपनी एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्रालॉजिक्स के सहायक प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि लाडवा के भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम उनके अधिकार क्षेत्र में आते हैं। उन्होंने बताया कि इस एटीएम पर गार्ड तैनात नहीं था और बुधवार 1.40 बजे के बाद से उनके सर्वर पर एटीएम का नेटवर्क ऑफ शो हो रहा है। 
विज्ञापन


 वहीं थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस की पीसीआर घटनास्थल के पास से रात करीब एक बजे गुजरी थी तो सभी कुछ ठीक था। उन्होंने बताया कि पीसीआर ने रात करीब सवा दो बजे जब इस क्षेत्र में दूसरा चक्कर लगाया तो एटीएम उखड़ा पाया। पुलिस ने कंपनी के सहायक प्रबंधक रविंद्र कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें