फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबी बहल के खिलाफ पहली पत्नी ने मारपीट का केस दर्ज करवाया

Wed, 27 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बीबी बहल - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बी बी बहल और उनकी पत्नी पर पहली बीवी ने मंगलवार को सेक्टर-26 स्थित होटल में मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत के बाद सेक्टर-26 थाना पुलिस ने जीएमएसएच-16 में उनका मेडिकल भी करवाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिकायत कथित तौर पर बीबी बहल की पूर्व पत्नी राज कुमारी बहल द्वारा दर्ज करवाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह किसी मुद्दे पर बहल के सेक्टर-26 होटल में बातचीत करने गई थीं। इसी दौरान कहासुनी के दौरान बीबी बहल और उनकी पत्नी निर्मल बहल मेरे साथ हाथापाई पर उतर आईं। दंपति ने हमलाकर दिया।

वह किसी तरह से जान बचाकर बाहर आईं और सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद सेक्टर-26 थाना और पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पीड़िता राजकुमारी का जीएमएसएच-16 में मेडिकल करवाया। इसके बाद राजकुमारी की शिकायत के आधार पर बीबी बहल और उनकी पत्नी निर्मल बहल पर केस दर्ज कर लिया गया । पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, बी बी बहल ने सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी पूर्व पत्नी उनसे मिलने के लिए आई थी। लेकिन, मारपीट या झड़प जैसी किसी तरह की घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

बहल गए अमेरिका
वहीं, घटना के बाद बीबी बहल अमेरिका रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि बहल की बेटी अमेरिका में रहती है। उनका अमेरिका जाने का पहले से शेड्यूल था। जबकि, पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ेगी तो उनको पूछताछ के लिए अमेरिका से बुलाया जाएगा। फिलहाल, पीड़ित और अन्य के बयान दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें