फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी बन ली जानकारी, खाते से 32 हजार निकाले

Mon, 28 Mar 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मनीमाजरा में मोरी गेट निवासी बैंक खाते संबंधी जानकारी हासिल कर 32 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। एचएमटी से रिटायर शिव कुमार के पुत्र राज कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार को दोपहर 12 बजे उन्हें एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को बैंककर्मी बताया, इसके बाद उनसे पिता के पीएनबी बैंक खाते और एटीएम के बारे में पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके आधे घंटे बाद खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए। इस मामले की शिकायत शिव कुमार ने पुलिस स्टेशन और साइबर सेल को दी। राज कुमार के अनुसार खाते से पहले तीन बार 5-5 हजार रुपये निकाले गए, उसके बाद 10 हजार, दो हजार और फिर पांच हजार रुपये निकाले।

राज कुमार ने बताया जब उनके पिता को शक हुआ तो वह बैंक गए। वहां जाकर फर्जीवाड़े का पता चला। उन्होंने बैंक अकाउंट बंद करवाकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें