फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2014 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो कपूरथला की टीम ने वीरवार को चौकी भुलाणा के इंचार्ज को एक हादसे का फैसला करवाने के नाम पर ली गई 10 हजार की रिश्वत की रकम सहित काबू किया। आरोपी एएसआई के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो, कपूरथला के डीएसपी कुलवंत राए को हरजिंदर सिंह निवासी गांव ढुडीयावाल ने दी अपनी शिकायत दी थी। चौकी इंचार्ज मनजीत सिंह ने एक्सीडेंट में पीडि़त के स्कूटर सवार दादा को टक्कर मारकर हादसे को अंजाम देने वाले कुछ व्यक्तियों  नामजद को करने और समझौता करवाने के तहत 20 हजार रुपये मांगे थे।

डीएसपी कुलवंत राए ने एक विशेष टीम गठित कर एएसआई मनजीत सिंह को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब शिकायतकर्ता हरजिंदर सिंह ने उसे 10 हजार की रकम पकड़ाई। थाना विजिलेंस ब्यूरो जालंधर की पुलिस ने एएसआई मनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें