शहर में अभी-अभी एक साथ दो एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। एक एक्सीडेंट सेक्टर 8-9 के डिवाइडिंग प्वाइंट पर हुआ, जहां आर्मी के ट्रक ने एक एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी।
इस हादसे में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, लद्दाख से आ रहे आर्मी के एक ट्रक ने स्लिप रोड क्रॉस कर रहे एक एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। ट्रक मटका चौक होते हुए चंडी मंदिर की ओर जा रहा था। हादसा सेक्टर 8-9 के डिवाइडिंग प्वाइंट पर हुआ। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआइना किया। शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
दूसरा, सेक्टर 16 और सेक्टर 22 के चौक पर हुआ, जहां सीटीयू बस ने एक स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर बस समेत मौके से फरार हो गया। लोगों ने तुरंत स्कूटर सवार को अस्पताल में भर्ती कराया।