फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी कैंट में आर्मी हवलदार ने खुद को गोली मार की खुदकुशी

Wed, 08 Jun 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
सेना के जवान ने खुद को गोली मारी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
आर्मी कैंट निवासी एक जवान ने सुबह करीब 11:30 बजे राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मामला पंजाब के अबोहर का है। सूचना मिलते ही थाना नंबर एक की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


राजस्थान के नागौर निवासी करीब 43 वर्षीय हवलदार लक्ष्मण दास ने खुद गले में राइफल से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के अन्य जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक लक्ष्मण दास की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना नंबर एक के प्रभारी बलकार सिंह व एएसआई रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि लक्ष्मण दास मानसिक तौर पर परेशान था, लेकिन आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए उसकी पत्नी सहित पूरे परिवार से पूछताछ की जाएगी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। वहीं मृतक के परिजन भी नागौर से अबोहर के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें