फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: खुद का ड्रोन खरीद कर रहा था पाकिस्तान से हेरोइन व हथियारों की तस्करी, एसटीएफ ने दबोचा

Tue, 23 May 2023 09:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

लखबीर सिंह 16 मई 2022 में एसटीएफ के मोहाली थाने में एनडीपीएस और असलहा एक्ट में दर्ज एफआईआर में वांछित है। इसमें नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पास से पांच किलो हेरोइन, दो पाकिस्तानी सिम बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
तस्कर से बरामद ड्रोन व हथियार को दिखाते एसटीएफ अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने लोपोके थानाक्षेत्र के गांव चक्क मिश्री खां के रहने वाले एक तस्कर को काबू किया है, जो लंबे समय से अपना ड्रोन खरीद कर हेरोइन और हथियारों की तस्करी कर रहा था। आरोपी लखबीर सिंह उर्फ लक्खा के कब्जे से रिमोट संचालित एक चीन निर्मित ड्रोन, एक किलो 600 ग्राम हेरोइन, एक 32 बोर की पिस्तौल, एक 315 बोर की राइफल, एक टैब व कार बरामद हुई है। यह जानकारी लुधियाना के सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) व अमृतसर एसटीएफ के कार्यकारी एआईजी स्नेहदीप शर्मा व डीएसपी वविंदर महाजन ने दी। इस मौके पर एसटीएफ के डीएसपी सिकंदर सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


एसटीएफ को इस खास ऑपरेशन में सफलता छह महीने बाद मिली। आरोपी तस्कर मूसा खान निवासी इस्लामाबाद से हेरोइन और हथियारों की तस्करी कर रहा है। डीएसपी वविंदर महाजन के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह चक्क मिश्री खां गांव में तस्कर लक्खा के घर में छापेमारी कर उसे काबू किया गया है। एआईजी शर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर उसके अन्य संपर्कों के बारे में पता लगाया जाएगा। उसके कब्जे से बरामद टैब की फॉरेंसिक जांच कर उसके डाटा की जांच की जाएगी।

मोहाली में दर्ज मामले में भी वांछित है लक्खा
लखबीर सिंह 16 मई 2022 में एसटीएफ के मोहाली थाने में एनडीपीएस और असलहा एक्ट में दर्ज एफआईआर में वांछित है। इसमें नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पास से पांच किलो हेरोइन, दो पाकिस्तानी सिम बरामद किए गए थे। इसकी जांच के दौरान ही लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए बम धमाके का खुलासा हुआ था। उसके खिलाफ अटारी थाने में भी एक केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें