फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: गैंगस्टर सोनू खत्री का करीबी जालंधर से काबू, जीरकपुर मेट्रो प्लाजा फायरिंग में था शामिल

Tue, 12 Sep 2023 11:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एडीजीपी प्रमोद बान की निगरानी में एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने साजन को जालंधर से गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे एआईजी संदीप गोयल ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
एजीटीएफ की गिरफ्त में साजन गिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथी अमेरिका में रह रहे गैंगस्टर सोनू खत्री के करीबी को जालंधर से काबू किया है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एटीजीएफ) ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान साजन गिल उर्फ गब्बर मूल निवासी फतेह नंगल के रूप में हुई है। इस समय वह जालंधर में रह रहा था। 

विज्ञापन


आरोपी को जीरकपुर में 21 जुलाई को दर्ज केस में नामजद कर लिया है। पुलिस अब आरोपी व पहले पकड़े गए गैंगस्टरों को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ करेगी। पुलिस ने कुछ दिन पहले तीन गैंगस्टरों को काबू किया था। इनमें सुखमन बराड़ को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था, उसे उस समय दबोचा गया जब वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। वहीं दो अन्य में जसकरण सिंह उर्फ जस्सी और जोगराज सिंह उर्फ जोगा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था। 

तीन शूटरों की प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला था कि आरोपी साजन गिल उर्फ गब्बर हाल ही में जीरकपुर में मेट्रो प्लाजा फायरिंग घटना में शामिल था। उसने ही विदेशी हैंडलर के निर्देश पर उन्हें तकनीकी और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी। इसके बाद एडीजीपी प्रमोद बान की निगरानी में एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने साजन को जालंधर से गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे एआईजी संदीप गोयल ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें