फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैड ब्वायज के एक और गैंग का खुलासा, गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बैड ब्वायज के एक और गैंग का खुलासा किया है। यह गैंग भी एक कान्वेंट स्कूल के छात्रों से पिछले डेढ़ साल से वसूली कर रहा था। इससे पहले भी एक ऐसा ही मामला शहर में सामने आ चुका है। एक कान्वेंट स्कूल सहित चार प्राइवेट स्कूलों के छात्रों से वसूली करने वाले गैंग को पुलिस ने प्रिंसिपल की शिकायत पर पकड़ा था।
विज्ञापन


इस बार गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के एक इंस्पेक्टर की शिकायत पर हुई है। शिकायत मिलने पर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात सेक्टर-24 निवासी लवन सारवाल (28) और सुमित कल्याण (24) को गिरफ्तार कर लिया। इनका तीसरा साथी सैम फरार है।

क्राइम ब्रांच के डीएसपी जगबीर सिंह के अनुसार सेक्टर-23 निवासी पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने शिकायत दी। चार दिन पहले घर में 4500 रुपये चोरी होने के बाद उन्होंने अपने नौवीं क्लास में पढ़ रहे बेटे और उसके दोस्त से पूछताछ की तो सामने आया कि तीन लड़कों का एक गैंग पिछले डेढ़ साल से उसे और उसके दसवीं में पढ़ रहे दोस्त को डरा कर घर से नगदी और गहने लाने को मजबूर कर रहा था।
विज्ञापन


घर में हो रही थी चोरी: भूपेंद्र सिंह के अनुसार करीब डेढ़ साल से उनके घर से गहने और रुपये चोरी हो रहे थे। उस समय उन्होंने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन, करीब एक साल से उनके बेटे का पढ़ाई में मन न लगना और स्कूल से शिकायत आने के बाद उन्होंने इसकी जांच शुरू की। मामले का खुलासा होने के बाद उन्होंने सेक्टर-17 थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले कील जांच क्राइम ब्रांच टीम को सौंप दी थी।

बरामदगी: पुलिस के अनुसार आरोपियों से सोने की एक अंगूठी, 4500 रुपये नगदी और एक इंडिगो कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दोनों छात्रों को ब्लैकमेल कर उनसे घरों से सोने के दो कड़े, सोने की तीन चूड़ियां, एक सोने का पेंडेंट, एक जोड़ा इयर रिंग और करीब एक लाख रुपये नगदी चोरी करवाई।

ऐसे करते थे ब्लैकमेल: पुलिस के अनुसार आरोपी टॉय पिस्टल दिखाकर बच्चों को डराते थे और उनके सिगरेट पीते फोटो खींचकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। डीएसपी जगबीर सिंह के अनुसार यह मामला भी बैड ब्वयाज के पहले गैंग जैसा है मगर यह गैंग उससे पूरी तरह अलग है। इस मामले में अभी तक एक ही शिकायत आई है। और भी बच्चे इनकी चंगुल में हो सकते हैं इस संबंध में रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


आरोपियों का प्रोफाइल:
नाम : सुमित कल्यान
पिता का नाम- राकेश कुमार
उम्र : 24 साल
पता : हाउस नंबर-2337, सेक्टर-24 सी
शिक्ष : ग्रेजुएट
प्रोफेशन : बेरोजगार

नाम: लवन सभरवाल
पिता का नाम- पवन कुमार
 पता: एससीएफ नंबर: 154, सेक्टर-24 डी
उम्र : 28 साल
शिक्षा : 12वीं
प्रोफेशन : इवेंट मैनेजमेंट

नाम: सैम
पता : सेक्टर-23
प्रोफेशन: दुकान चलाना
( अभी आरोपी फरार है, क्राइम ब्राच के अनुसार आरोपी के बारे में इतनी ही जानकारी मिल पाई)

पांच दिन का रिमांड मिला
 पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पांच दिनों की रिमांड लिया। जबकि क्राइम ब्रांच अभी भी तीसरे आरोपी की तलाश में लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें