फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरः स्पा सेंटर में देह व्यापार, दो विदेशी समेत तीन महिलाएं और नौ पुरुष गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2020 07:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

अमृतसर के पॉश एरिया मॉल रोड में स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने गुरुवार देर रात इस स्पा सेंटर में छापा मारकर नौ पुरुषों व दो विदेशी महिलाओं समेत तीन युवतियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विदेशी महिलाएं उज्बेकिस्तान की हैं। गिरफ्तार अन्य महिला दिल्ली की रहने वाली है। यही महिला इन विदेशी महिलाओं को स्पा सेंटर में लाई थी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस बात की जांच की जा रही है की इन तीनों महिलाओं के दिल्ली में किस महिला के साथ संबंध थे। इन महिलाओं को देह व्यापार के लिए स्पा सेंटर में किसने भेजा। जब सभी स्पा सेंटर बंद थे तो इस स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा कब से चल रहा था। इन बिंदुओं पर पुलिस जाँच कर रही है। इन महिलाओं का मेडिकल करवाकर अदालत में पेश किया गया। जहां इनको दो दिन के रिकॉर्ड पर भेजा गया है। पुलिस को शक है  कि लॉकडाउन दौरान इस स्पा केंद्र में सेक्स रैकेट चल रहा था। 

डीसीपी मनविंदर सिंह के अनुसार इन महिलाओं की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाते हुए इनको देह व्यापार में धकेला गया है। इस स्पा सेंटर को एक व्यक्ति ने किराए पर ले रखा था। इस व्यक्ति के संबंध दिल्ली में बैठी महिलाओं के साथ भी है। इंस्पेक्टर परवीन कुमार को इस बात की जानकारी मिली थी कि वहां पर सेक्स रैकेट चल रहा है। छापे के दौरान 9 पुरुष व 3 महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में अरेस्ट किया गया। विदेशी महिलाओं का वर्क परमिट अगस्त महीने तक का है। पुलिस ने गिरफ्तार पुरुषों के नाम बताने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें