फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! 11 साल बाद आई पैरोल पर गए कैदी की याद

Mon, 22 Sep 2014 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा भुगत रहा एक कैदी करीब 11 वर्ष पहले पैरोल पर छुट्टी लेकर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। 11 वर्ष बीत जाने के बाद पुलिस को उस कैदी की याद आई।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापामारी की, लेकिन वह नहीं मिला तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। यह घटना पंजाब के लुधियाना की है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर पैरोल पर छुट्टी लेकर आया और फरार हो गया। इस मामले में थाना लाडोवाल की पुलिस ने गांव हंबड़ा निवासी कैदी अरविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस आरोपी अरविंदर सिंह की तलाश में जुटी हुई है। थाना लाडोवाल पुलिस ने बताया कि आरोपी अरविंदर सिंह के खिलाफ वर्ष 1999 में थाना हंबड़ा में हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अदालत ने उसे दोषी करार देते उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

11 साल बाद अब दर्ज किया केस

अप्रैल 2003 में आरोपी ने पैरोल पर छुट्टी जाने की याचिका दी तो प्रशासन ने उसे चार सप्ताह के लिए छुट्टी पर भेजने का फैसला कर लिया।

चार सप्ताह बाद वह पैरोल खत्म हो जाने के बावजूद जेल वापस नहीं पहुंचा। जेल प्रशासन ने अरविंदर के वापस न आने पर इसकी जानकारी जिला पुलिस को दी। जिला पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

अब 11 वर्ष बीत जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पैरोल पर छुट्टी लेकर वापस न आने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना लाडोवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें