फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा से तंग युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Sat, 21 Mar 2015 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन और जीजा के साथ मकान को चल रहे विवाद को लेकर मॉडल टाउन स्थित जम्मू कॉलोनी इलाके में रहने वाले सन्नी ने वीरवार देर शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब सन्नी को बुलाने के लिए उसकी पत्नी कमरे में गई। थाना माडल टाउन की पुलिस ने सन्नी के कब्जे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। उसमें उसने लिखा कि उसकी बहन और उसका जीजा उसे काफी परेशान करते हैं।

उसका दोनों के साथ घर को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने सन्नी की पत्नी कशिश की शिकायत पर उसकी बहन किरण रानी और जीजा जसपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कशिश ने पुलिस को बताया कि उसका पति टेलर था। उसकी बहन किरण और जीजा उसके घर के ऊपर वाले हिस्से में रहते थे। कशिश के मुताबिक सन्नी ने बताया था कि इस मकान में आधा हिस्सा उसका है। वहीं आरोपी किरण और जसपाल उसे मकान का आधा हिस्सा देने के लिए राजी नहीं थे।

इस बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। आरोपी किरण और जसपाल उसे काफी परेशान करते थे। वीरवार देर शाम को सन्नी ने आत्महत्या कर ली। थाना मॉडल टाउन के एडिशनल एसएचओ चरणजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें