फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर की शिकायत, मेरी बहू के अवैध संबंध

Tue, 31 Mar 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रतिया निवासी ससुर की शिकायत पर उसकी बहू पर शादी होने के बावजूद दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध रखने और उसके मायके वालों पर घर में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने के मामले में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन


व्यक्ति ने कोर्ट में दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया था कि उसके बेटे की शादी जिस महिला से हुई, उसका शादी से पहले भी किसी से अवैध संबंध थे और बाद में भी जारी रहे। जब उन्होंने इस बारे उसके परिजनों को बताया तो उन्होंने उल्टा हम पर ही हमला बोल दिया।

रतिया की अदालत में दायर इस्तागासे में रतिया निवासी पीड़ित ने बताया कि उसके बेटे का विवाह सिरसा की युवती के साथ हुआ था। आरोप है कि युवती के शादी से पहले रतिया निवासी युवक के साथ अवैध संबंध थे, जो शादी के बाद भी जारी रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कई बार उसे इस बारे में समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर जब उसने बहू के परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उक्त लोगों ने उनके घर में तोड़फोड़ करते हुए उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


रतिया थाना पुलिस ने अदालत के आदेश और पीड़ित की शिकायत पर नौ नामजद और पांच अन्य लोगों पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें