फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के शराब पीने से परेशान थी, आत्महत्या कर ली

Sat, 07 Dec 2013 08:50 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की शराब की लत से तंग आकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। थाना सोहाना पुलिस ने महिला के परिजनों के बयानों पर मृतका के पति के खिलाफ परचा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यूपी के मूल निवासी संजय की शादी पानीपत निवासी संदेश से हुई थी। उनका ढाई साल का बच्चा है। वे लांडरां में रहते थे। चार दिसंबर की रात संजय काम से घर लौटा तो दरवाजा बंद था।

उसने खटखटाया पर संदेश ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वह बाहर ही बरामदे में लेट गया। थोड़ी देर बाद अंदर से उसके बच्चे के रोने की आवाज आई तो उसे शक हुआ।

उसने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा खोला तो देखा कि उसकी पत्नी संदेश पंखे से लटक रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


परंतु संदेश के पिता रणधीर सिंह ने बयान दिया कि संजय शराब पीकर उनकी बेटी को परेशान करता था। संजय एवं उसके रिश्तेदारों द्वारा परेशान किए जाने से वह तंग आ चुकी थी। इसी मानसिक परेशानी में संदेश ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने संजय, मोहन पाल व सुनीता के खिलाफ परचा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें