फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मां, फिर खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 07 Dec 2013 08:29 AM IST
अमर उजाला, बिवांर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू संपत्ति के विवाद में आयुर्वेदिक चिकित्सक ने पिता की दोनाली बंदूक से पहले अपनी सौतेली मां की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को गोली से उड़ा लिया।
विज्ञापन


एएसपी देवेश पांडेय ने घटनास्थल पर छानबीन की। वह जालौन के आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात था। उसके पिता इलाहाबाद ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक कब्जे में लेकर दोनो शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

थानाक्षेत्र के गांव निवादा निवासी गयाप्रसाद अनुरागी गहरौली गांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। पहली पत्नी के देहांत के बाद उन्होंने दूसरी शादी थाना कुरारा के डामर गांव निवासी मीरा देवी से की थी। उनकी पहली पत्नी से दो संतानें धर्मेंद्र और विजय लक्ष्मी हुईं। दूसरी पत्नी मीरा से उनके तीन बच्चे जितेंद्र, अंकित और पूर्णिमा हैं।
विज्ञापन


धर्मेंद्र जालौन के उदनपुर गांव स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सक थे। विजयलक्ष्मी कानपुर देहात में संविदा पर डाक्टर हैं।

शुक्रवार सुबह गया प्रसाद बैंक ड्यूटी पर चले गए तो करीब साढ़े 10 बजे डॉ.धर्मेंद्र ने सौतेली मां मीरा को अपने पिता की दोनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
 
गया प्रसाद ने बताया कि घटना के समय उनका पुत्र अंकित गांव में कोटेदार के पास राशनकार्ड के लिए जरूरी कागजात देने गया था। घटना के कारणों से उन्होंने अनभिज्ञता जताई।

डॉ.धर्मेंद्र के ससुर खरेला निवासी पूर्व चेयरमैन सुखलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पूनम की शादी पांच वर्ष पूर्व गयाप्रसाद के पिता दुर्गाप्रसाद के कहने पर की थी। उस समय उन्होंने जायदाद में आधा हिस्सा धर्मेंद्र के नाम करने का आश्वासन दिया था। अब जायदाद देने से मुकर रहे थे। घटना की यही वजह रही है। गयाप्रसाद ने आरोपों से इनकार कर दिया।

घटना की सूचना पर एएसपी देवेश कुमार पांडेय, सीओ धनंजय कुशवाहा, और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष जगदेव प्रसाद ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी दोनाली बंदूक कब्जे में ले ली गई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें