फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता का भतीजा पिस्टल, कारतूस समेत अरेस्ट

Wed, 05 Nov 2014 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक युवक को पिस्टल, कारतूस, दो खाली खोल और दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। युवक सीनियर अकाली नेता का भतीजा बताया जा रहा है। अदालत ने पुलिस को उसका एक दिन का रिमांड दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ ने सोमवार रात गांव बाकरपुर और दैड़ी के बीच विशेष नाका लगाया हुआ था। इसी बीच एक युवक आ रहा था, लेकिन नाके को देख वहां से उल्टा भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।

उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 32 बोर की पिस्टल, 18 कारतूस और अन्य असलाह मिला। पुलिस ने उससे इस संबंध में दस्तावेज मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


युवक की पहचान बेअंत सिंह के रूप में हुई है। वह गांव बाकरपुर का रहने वाला है। साथ ही सीनियर अकाली नेता का भतीजा बताया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
 
यूपी से खरीदकर लाए थे असलाह
बेअंत सिंह को पहले भी उसके दोस्त कमलजीत सिंह निवासी कुंभड़ा के साथ अवैध असलाह समेत गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक यह दोनों यूपी से 35-35 हजार रुपये में असलाह लेकर आए थे।

इससे पहले वे किसी वारदात को अंजाम देते पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। ऐसे में अब दोबारा बेअंत सिंह से पिस्टल और कारतूस बरामद होने पर पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें