फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

Thu, 27 Oct 2016 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
वायु सेना के विंग कमांडर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिरसा डबवाली रोड़ स्थित वायुसेना केंद्र के आवासीय कालोनी में एक विंग कमांडर ने बुधवार सुबह अपने कमरे में पिस्तोल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है और न ही पुलिस को मौके से कोई सुसायड नोट बरामद हुआ है। परिजनों के देरी से पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम वीरवार को नागरिक अस्पताल में करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


जेजे कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि वायु सेना केंद्र सिरसा में विंग कमांडर के पद पर तैनात गांव नोनीपुर जिला देवरिया उत्तर प्रदेश निवासी आरके तिवारी ने मंगलवार रात गश्त की डयूटी दी और बुधवार सुबह साढे 5 बजे अपने कमरे में जाकर सर्विस रिवाल्वर से माथे पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
Trending Videos
विज्ञापन

वीरवार को होगा शव का पोस्टमार्टम, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

सुसाइड - फोटो : DEMO Pics
बताया गया कि तिवारी के साथियों ने आठ बजे किसी कार्य से उन्हें फोन किया पर किसी ने उठाया नहीं। बाद में कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो कमरे में तिवारी का शव पड़ा हु़आ था। जिसकी सूचना मिलते ही हडकंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रुप कैप्टन संजीव कुमार ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे मे लिया और पंचनामा तैयार किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। उधर परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।

वायु सेना अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर चौकी प्रभारी ने बताया कि आरके तिवारी इससे पहले दिल्ली में तैनात थे। उनके दो बेटियां है और उनका परिवार दिल्ली में रहता है। मई माह में ही उनका दिल्ली से सिरसा तबादला हुआ था। उधर पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सिंह सहारण ने बताया कि मृतक आर के तिवारी के परिजन अभी सिरसा नहीं पहुंचे है उनके बयान पर अगली कारवाई की जाएगी। उन्हंोंने बताया कि वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें