फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में युवक-युवती के कत्ल से फैली सनसनी, कुएं में सड़ रहे थे शव

Thu, 27 Oct 2016 04:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
शवों को बाहर निकलवाने में मदद करने वाली जेसीबी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मथुरा में युवक-युवकी की हत्या से सनसनी फैली हुई है। मथुरा के थाना राया क्षेत्र में दोनों की हत्या करके शव कुएं में फेंक दिए गए। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है, साथ ही इसे एक ऑनर किलिंग भी माना जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से कुएं को तोड़कर शवों को बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन


जेसीबी से कुएं के पास गड्ढा खोदा गया और उससे कुएं की दीवार तोड़कर शवों को निकाला गया। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिस कुएं यह दोनों शव पड़े हुए थे, वह मांट रोड पर कस्बा राया से करीब चार किलोमीटर दूर जंगल में स्थित है और मुख्य सड़क से इसकी दूरी करीब पांच सौ मीटर है। 
विज्ञापन

दोनों के शव बुरी तरह सड़ गए

- फोटो : DEMO Pics
बुधवार शाम को एक किसान ने बदबू आने पर झांककर देखा तब घटना का पता चला। मारे गए युवक की उम्र करीब पच्चीस साल बताई जा रही है, जबकि लड़की बीस साल की है। लड़के ने जींस पहन रखी है, जबकि लड़की ने सलवार और कुर्ता। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुए से निकाले गए शव बुरी तरह से सड़ गल चुके थे।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या कई दिन पहले की गई है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यह कुआं काफी समय बंद है और इसका कोई इस्तेमाल नहीं होता है। पुलिस ने शवों को पंचनामा  भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें