बठिंडा में शादी समारोह में डांसर की मौत का मामला अभी शांत नहीं पड़ा कि फिर शादी समारोह में गोली चल गई। युवक की मौत हो गई। हादसा, सोनीपत जिले के गांव सलीमसर माजरा में रविवार देर शाम सगाई समारोह में हुई।
डीजे पर नाचने के के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर घायल हो गया, उसे तत्काल बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद समारोह का रंग फीका पड़ गया।
सदर थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि देर शाम सूचना मिली कि राई गांव से बेटी की सगाई करने के लिए एक परिवार रविवार को सलीमसर माजरा आया था। इस परिवार में राई गांव निवासी मनोज भी शामिल था।