फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता के भाई-भतीजे की हत्या,  रंजिश में घर के बाहर मारी गोली

Sat, 05 Nov 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
शव - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिले के गांव पूहली में पुराने झगड़े की रंजिश के चलते एक अकाली नेता के भाई व भतीजे ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मनजीत सिंह (22) वर्ष के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


वहीं नथाना पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र अजयपाल और पिता दलजीत सिंह के खिलाफ मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

थाना नथाना के एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि तीन वर्ष पहले मनजीत सिंह और अजयपाल का आपस में झगड़ा हुआ था। इसके चलते आरोपी युवक अजयपाल रंजिश रखता था और इसी रंजिश के तहत शुक्रवार की देर शाम को दोनों आरोपी पिता-पुत्र मनजीत के घर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पिता-पुत्र पर किया हत्या का मामला दर्ज

मामला दर्ज - फोटो : Demo Pic
जैसे ही मनजीत ने गेट खोला तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी। इससे मनजीत गंभीर घायल हो गया और उसे मैक्स अस्पताल बठिंडा में ले जाया गया। वहां के डाक्टरों ने उसे आदेश अस्पताल में रैफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मनजीत ने देर रात दम तोड़ दिया। 

एएसआई ने बताया कि मृतक युवक के पिता बलतेज सिंह की शिकायत पर आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी दलजीत सिंह का भाई गांव में अकाली नेता बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मृतक युवक अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें