फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के बाद संगरूर में कार से मिले 2000 के नकली नोट, 4 युवक गिरफ्तार

Sat, 10 Dec 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
संगरूर में पकड़े गए दो हजार रुपये के नकली नोट
विज्ञापन
मोहाली के बाद संगरूर में 2000 रुपये के नकली नोट एक कार से बरामद हुए और इनके साथ पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे नकी करेंसी छापने वाला सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन


भवानीगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक कार में चार युवकों से 100 व 2000 के जाली नोटों की 4 लाख 15 हजार रुपये की करंसी बरामद की। 2000 नोट की 4 लाख व 100 रुपये के 15 हजार की करेंसी मिली।

गिरफ्तार युवकों के नाम हरभजन दास निवासी बलियाल, जसवीर सिंह जस्सी निवासी भवानीगढ़, जयदेव उर्फ जज्जी निवासी संगरूर व भगवान दास उर्फ भलवान निवासी संगरूर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इनकी निशानदेही पर पुलिस ने जाली नोट तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला स्कैनर, प्रिंटर व अन्य सामान बरामद किया। अब पुलिस ने नकदी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ा गया नकली नोट बनाने वाला गैंग

2000 rupee note
एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद ने बताया कि थाना भवानीगढ़ के प्रभारी गुरदीप सिंह बस स्टैंड के पास नाका लगाए हुए थे इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति जाली करेंसी का कारोबार करते हैं जिसपुर पुलिस पार्टी ने गांव रामपुरा के टी-प्वाईंट पर नाकाबंदी कर दी।

इसी दौरान एक सफेद रंग की जैन कार में सवार हरभजन दास निवासी बलियाल, जसवीर सिंह निवासी हरिपुरा बस्ती भवानीगढ़, भगवान दास निवासी मैगजीन मुहल्ला संगरूर, जैदेव निवासी सरदार बस्ती संगरूर को काबू करके इनसे दो हजार तथा एक सौ के नोट वाली जाली करेंसी चार लाख पंद्रह हजार रुपये बरामद की।

एसएसपी थिंद ने बताया कि उक्त व्यक्ति जाली करेंसी तैयार करके गुलशन कुमार, राजेश कुमार दोनों निवासी संगरूर, बग्गा निवासी चीका (हरियाणा), प्रेम,  बृजेश निवासी धनास चंडीगढ़ और विजय कुमार निवासी गांव मंगवाल संगरूर को सप्लाई करते थे।

पुलिस ने इनसे नोट छापने वाला प्रिंटर, स्केनर तथा अन्य साजो सामान बरामद कर लिया है। इनके बाकी साथियों की भी पुलिस तालाश कर रही है। इनसे पूछताछ जारी है और कई अहम सुराग लगने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें