फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी कलह में नवविवाहित दंपति ने उठाया भयावह कदम

Tue, 01 Sep 2015 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जलालाबाद,फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं मिटी थी कि आपसी कलह में नवविवाहित दंपति ने उठाया भयावह कदम। दरअसल बस्ती भूम्मण शाह निवासी पति-पत्नी ने घरेलू क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। हादसे में पति कुलदीप सिंह (30) पुत्र कुलवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि पत्नी कमलजीत कौर (24) की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस्ती भूम्मण शाह के कुलदीप सिंह (30) पुत्र कुलवंत सिंह व उसकी पत्नी कमलजीत कौर (24) जिसकी शादी करीब 2 महीने पहले हुई थी।

दोनों के बीच आपसी घरेलू कलेश चलता रहता था और इसी कारण ही दोनों ने सोमवार रात को घर में ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।

इस बारे जब उनके परिवारिक सदस्यों को पता चला तो उन्होंने स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। डाक्टरों ने कुलदीप सिंह को मृतक घोषित कर दिया और पत्नी कमलजीत कौर की हालत गंभीर होने के कारण गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज  फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया गया।

उधर, सूचना मिलते ही ए.एस.आई. लाल जीत पुलिस पार्टी समेत पहुंच गए और मृतक कुलदीप सिंह के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें