फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से कहासुनी हुई और फंदा लगा लिया

Fri, 10 Jan 2014 08:03 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने पंखे से फंदा लगा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को फंदे से उतारकर पीजीआई दाखिल करवाया।
विज्ञापन


जहां पिंटू की हालत गंभीर बनी हुई है। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने पिंटू के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

सेक्टर 15 निवासी पिंटू की बुधवार रात अपनी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई थी। पिंटू कमरे में गया और चुन्नी से फंदा लगा लिया।

फंदे से लटकता देख पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पिंटू को फंदे से उतारकर अस्पताल दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने पर सेक्टर 11 थाना पुलिस ने पिंटू पर मामला दर्ज कर लिया।

जांच में पता चला कि पिंटू सेक्टर 20 में प्राइवेट नौकरी करता है और छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें