फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल के बेटे को मारकर बाप ने की खुदकुशी

Thu, 29 Oct 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल के मासूम बेटे को बेरहमी से मारकर बाप ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मामला पंजाब के
विज्ञापन

बठिंडा का है। हरियाणा के सिरसा जिले के गांव दमदमा निवासी एक व्यक्ति ने बठिंडा के गांव पथराला में अपने तीन वर्षीय बच्चे को कुएं में फांसी पर लटकाकर मार दिया और इसके बाद रेलगाड़ी के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।

घटना बुधवार देर रात्रि की है। मृतकों की पहचान ब्रहमपाल सिंह पुत्र देव सिंह और उसेक तीन वर्षीय बेटे अवरीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ब्रह्मपाल सिंह का कुछ समय से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन


इसके चलते वह परेशान रहता था। दो दिन पहले अचानक ब्रह्मपाल सिंह अपने पुत्र अवरीत सिंह को लेकर घर से गायब हो गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच वीरवार सुबह थाना संगत पुलिस को सूचना मिली कि बठिंडा के गांव पथराला से गांव कोटली की तरफ जाती सड़क पर बने कुएं में एक बच्चें का शव लटक रहा है।

इसके पास ही रेलवे लाइनों पर एक व्यक्ति का कटा हुआ शव पड़ा हुआ है। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर एक लावारिस कार भी खड़ी है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर कार की तलाशी ली तो पता चला कि शव ब्रहमपाल सिंह और उसके बेटे का है।
विज्ञापन


पुलिस ने इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। इसके बाद ब्रह्मपाल के पिता देव सिंह मौके पर पहुंचे और बेटे व पोते की पहचान की।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में देव सिंह की शिकायत के आधार पर  बलविंदर सिंह, कृपाल सिंह, हीरा सिंह, कुलविंदर सिंह और सुजीत सिंह सभी निवासी गांव दमदमा जिला सिरसा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

उधर थाना संगत प्रभारी संदीप सिंह का कहना था कि वह मामले की जांच कर रहे है और जांच के बाद ही अस्ल बात सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें