फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः एक सप्ताह बाद कब्र से निकलवाया गया बच्ची का शव, ये रही वजह

Thu, 23 Aug 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामदरबार में दो महीने की बच्ची के शव को दफनाने के एक हफ्ते बाद फिर से निकाला गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगाया जाएगा कि बच्ची की मौत अप्राकृतिक तो नहीं थी। सेक्टर 31 थाना पुलिस पूरे मामले पर नजर रख रही है। 
विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन को मिली एक सूचना ने पूरा मामला संदिग्ध बना दिया। 14 अगस्त को हेल्पलाइन पर किसी ने सूचना दी कि रामदरबार में दो महीने की एक बच्ची की मौत हो गई थी। जब परिजन उसे श्मशानघाट ले जा रहे थे तो माता पिता आपस में कह रहे थे कि यदि बच्ची को फेंका नहीं होता तो उसकी मौत न होती।

ऐसे में शक है कि बच्ची की मौत प्राकृतिक रूप से नहीं हुई है। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्प लाइन ने तुरंत सूचना सेक्टर-31 थाना पुलिस को दी। छानबीन में पता चला कि बच्ची को रायपुर खुर्द के पास बने श्मशान घाट में दफनाया गया है। 
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर बच्ची को कब्र से बाहर निकाला गया
 पुलिस ने इसकी जानकारी स्थानीय एसडीएम को दी। इसके बाद एसडीएम अर्जुन शर्मा, सेक्टर-31 थाना प्रभारी और अन्य टीम रायपुर खुर्द के श्मशान घाट पर पहुंचे और बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकलवाया और जीएमसीएच-32 में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा कि आखिरकार बच्ची की मौत कैसे हुई थी।

चाइल्ड हेल्पलाइन के शक जताने के बाद बच्ची के शव को निकलवाया गया है। अब पोस्टमार्टम के बाद ही साफ होगा कि बच्ची की मौत प्राकृतिक थी या उसे मारा गया। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी। अर्जुन शर्मा, एसडीएम साउथ डीवीजन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें