गैंगस्टर प्रभजिंदर सिंह डिंपी की हत्या के मामले के आरोपी जसविंदर सिंह रॉकी को आज अदालत ने बरी कर दिया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शालिनी नागपाल की अदालत में आज मामले की सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान रॉकी ने दलील दी कि पुलिस ने उसे जानबूझ कर इस केस में फसाया है। पुलिस उसे दिल्ली से पकड़कर लाई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी चंडीगढ़ से दिखा दी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने रॉकी को बरी करने का आदेश दे दिया।
गौरतलब है कि 7 जुलाई 2007 को गैंगस्टर प्रभजिंदर सिंह डिंपी पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोलियां बरसाईं थीं। डिंपी की महिला दोस्त उसे गंभीर हालत में सेक्टर 16 जनरल अस्पताल लेकर आई थी। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
सेक्टर 3 थाना पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों केखिलाफ मामला दर्ज किया था। दो साल बाद 26जुलाई 2007 को फाजिल्का निवासी जसविंदर सिंह रॉकी और दोस्त फिरोजपुर निवासी अमनदीप सिंह टोरा को सेक्टर 11 में दबोचा था।
पुलिस को इनकी गाड़ी में दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि रॉकी ने ही डिंपी की हत्या की थी। पुलिस ने उसके पास से डिंपी की हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की थी।