फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 लाख की ठगी के आरोपी ने किया सरेंडर, 3 दिन के रिमांड पर

Mon, 04 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demo pics
विज्ञापन
मोहाली में 35 लाख की ठगी के आरोप में फरार चल रहे आरोपी बलजिंदर सिंह ने फेज-1 थाने में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने सोमवार को उसे जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी स्टोन क्रशर कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बलजिंदर सिंह हिमाचल के कालाअंब में नूर मोहम्मद की क्रशर कंपनी में काम करता था। कंपनी का पुराना मुलाजिम होने के कारण मलिक उस पर विश्वास करता था। कंपनी मालिक इसके माध्यम से पैसों का लेन-देन करता था।

12 अक्टूबर, 2015 में नूर मोहम्मद मोहाली आया था। उसने बलजिंदर को फेज-2 में 35 लाख रुपये की पेमेंट दी थी। जिसे आरोपी को दिल्ली पहुंचाना था। पेमेंट लेने के बाद वह प्राइवेट गाड़ी लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। लेकिन वह आधे रास्ते से ही फरार हो गया। पार्टी को जब पेमेंट नहीं मिली तो उसने कंपनी के मालिक को फोन किया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने बलजिंदर को फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। कई बार फोन करने के बाद जब मालिक का बलजिंदर से संपर्क नहीं हुआ था तो उसने फेज-1 के पुलिस थाने में उसकी शिकायत दी। 

भगोड़ा होने के डर किया सरेंडर
पुलिस ने बताया कि अदालत में संबंधित मामले की सुनवाई थी। अदालत की ओर से उसे भगोड़ा करार दिया जा सकता था। इसी डर के कारण लते उसने अचानक पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। छह माह से आरोपी फरार था। पुलिस उसकी खोज में जगह जगह छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें