फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटल मालिक का हत्यारा गिरफ्तार!

Fri, 19 Sep 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नया गांव में मंगलवार रात हुई गेस्ट हाउस मालिक मक्खन सिंह की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 11 साल पहले हुए अवतार सिंह हत्याकांड से जोड़ कर सुलझा ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने मक्खन सिंह की हत्या के आरोप में खुड्डा अली शेर निवासी जरमल सिंह (जम्मा) पुत्र चांद सिंह, कुलदीप सिंह (कागा) पुत्र सुरजीत सिंह और जतिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को बुधवार रात पंजाब इंजीनियरिंग कालेज (सेक्टर-11/12/14/15 चौक) के पास गाड़ी से गिरफ्तार किया। पुलिस को पहले ही सूचना मिल गई थी कि एक एसयूवी (सीएच-23-टी-7346) में आरोपी कालेज की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

हत्या का क्यों रचा गया षड्यंत्र

डीएसपी अशीष कपूर ने बताया कि जम्मा ने ही हत्या का सारा षड्यंत्र रचा। उसके चाचा अवतार सिंह की हत्या में 11 साल पहले मक्खन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। मक्खन सिंह बाद में कोर्ट से बरी हो गया।

इसलिए मक्खन सिंह के परिवार से जम्मा रंजिश रखता था। जम्मा ने अपने दोस्तों कागा और जतिंदर के साथ योजना बनाकर मंगलवार रात मक्खन सिंह पर कुल्हाड़ी और तेजधार हथियारों से हमला किया, जिसमें मक्खन सिंह की मौत हो गई। मक्खन सिंह (40) नया गांव में रॉयल मनी मोटल नाम से गेस्ट हाउस चलाता था।

यह गेस्ट हाउस होटल ब्ल्यू मून के पास है। लोगों के अनुसार वह रात करीब आठ बजे अपने गेस्ट हाउस से बाहर आकर पास की दुकान में कुछ खरीदने के लिए गया था। वह जब लौट रहा था तो अचानक चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

हत्यारों की गाड़ी का नंबर नोट

नया गांव में मंगलवार रात को एक गेस्ट हाउस मालिक की कुछ लोगों ने बीच बाजार में कुल्हाड़ी और तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। सेक्टर-11 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हत्या करने के बाद हमलावर एक्सयूवी में फरार हो गए। लोगों ने वाहन का नंबर नोट कर पुलिस को दिया। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी इसके बावजूद हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा है।

सूचना मिलने पर मौके पर डीएसपी आशीष कपूर, डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी रमेश कुमार और सीएफसीएल की टीम भी पहुंची।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस चलाता था मक्खन सिंह

पुलिस के अनुसार मक्खन सिंह (40) नया गांव में रॉयल मनी मोटल नाम से गेस्ट हाउस चलाता था। यह गेस्ट हाउस होटल ब्ल्यू मून के पास स्थित है।

लोगों के अनुसार वह रात करीब आठ बजे अपने गेस्ट हाउस से बाहर आकर साथ की दुकान में कुछ खरीदने के लिए गया था। जब वह दुकान से लौट रहा था तो अचानक चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

मौके पर भीड़ इकट्ठी हुई तो हमलावर भाग गए। घायल मक्खन सिंह को पीजीआई में भर्ती किया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जब पत्नी बलजिंद्र कौर को पति की हत्या की जानकारी मिली तो वह बेहोश होकर गिर गई। मक्खन सिंह का 17 साल का बेटा दलजीत सिंह सेक्टर-8 में एक निजी स्कूल में ग्यारहवी का छात्र है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें