फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-45 में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, एक व्यक्ति की मौत

Fri, 24 Jun 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
सेक्टर-45 में तेज रफ्तार ऑटो पलटने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से ऑटो चलाने का केस दर्ज कर ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-45 पुलिस चौकी इंचार्ज सुखजिंदर सिंह ने बताया कि वीरवार रात को सेक्टर-45 में एक ऑटो पलटने से उसमें सवार सोहाना निवासी बलजिंद्र सिंह (31) की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि ऑटो चालक काफी तेज था और उसने मोड़ पर तेज गति से कट मारा।

इससे ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। ऑटो पलटने के बाद राहगीरों ने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर दोनों को जीएमसीएच-32 अस्पताल ले गई। हादसे में ऑटो में सवार बलजिंदर के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। शुक्रवार सुबह बलजिंदर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलजिंदर सिंह की मौत के बाद पुलिस ने ऑटो चालक अजय कुमार (28) के खिलाफ लापरवाही से ऑटो चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अजय कुमार भी सोहाना का रहने वाला था। दोनों एक-दूसरे को जानते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें