फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में हादसा, कार वाले ने कुचला

Wed, 05 Feb 2014 01:17 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला नेशनल हाइवे पर जीरकपुर के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए साइकिल सवार ने आज सुबह पीजीआई में दम तोड़ दिया। हादसा बीती रात हुआ, जब एक कार सवार ने साइकिल वाले को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हल्लोमाजरा निवासी जितेंद्र साहनी मंगलवार रात ड्यूटी से साइकिल पर घर लौट रहा था। नेशनल हाइवे पर जीरकपुर के पास पीछे से आ रही कार न उसे टक्कर मार दी।

इस हादसे में जितेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत सेक्टर-32 हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई में आज सुबह 5 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि जितेंद्र साहनी की मौत के बाद उसके पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें