फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर-शिमला हाईवे पर हादसा, बच्चे की मौत

Sat, 01 Mar 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर-शिमला हाईवे पर शनिवार देर शाम एक कार अनियंत्रिता होकर बिजली के पोल से टकराकर दूसरी तरफ सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जब पांच लोगों को गंभीर चोट आईं। घायलों को पंचकूला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि लखनऊ का एक परिवार दिल्ली से शिमला घूमने जा रहा था।

शनिवार देर शाम लखनऊ का एक परिवार दिल्ली से टाटा इंडिगो कार में सवार होकर शिमला घूमने जा रहा था। इस दौरान सेक्टर-21 के फ्लाईओवर महेशपुर के पास कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार पोल से टकराने के बाद दूसरी तरफ सड़क पर पलट गई। हादसे में फैज अली की मौत हो गई। जबकि, अतीक, जस्मीन, इनान, सोनू और आफरीन घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों का उपचार पंचकूला में चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त कार के पीछे घायलाकें के जानकारों एक कार और आर रही थी। उन्हाेंने राहगीरों की मदद से घायलों को पंचकूला के अलकेमिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, डॉक्टरों ने बच्चे फैज अली को मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें