फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 माह पहले हुई थी शादी, ऑस्ट्रेलिया गए सिरनप्रीत की दर्दनाक मौत

Sat, 08 Jul 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तलवंडी भाई (फिरोजपुर)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया गए सिरनप्रीत की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
गांव तलवंडी जल्लेखां निवासी 25 वर्षीय सिरनप्रीत सिंह की शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। सिरनप्रीत पिछले चार वर्षों से ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन


सिरनप्रीत सिंह के परिजनों ने बताया कि वह चार साल पहले ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में स्टूडेंट वीजा पर गया था। वहां पर पढ़ाई के साथ-साथ वैन चलाकर वह अपना खर्च चलाता था। शुक्रवार सुबह वह घर से वैन लेकर निकला था, तभी एक तेज रफ्तार ट्राले से उसकी वैन की टक्कर हो गई।

हादसे में सिरनप्रीत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पांच माह पहले ही सिरनप्रीत सिंह की शादी हुई थी। सिरनप्रीत सिंह का शव भारत लाने के लिए तैयारियां की जा रही है। सिरनप्रीत के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें