फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातीघाट में दुकान में सैंधमारी कर सामान और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में सेंधमारी कर सामान और नकदी उड़ाई
विज्ञापन

गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के रातीघाट में बृहस्पतिवार रात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर समान और नकदी पार कर ली। शुक्रवार सुबह जब दुकान स्वामी पवन कुमार निवासी घूना दुकान में पहुंचे तो दुकान में हुई सेंधमारी देख पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान स्वामी ने चोरी की घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दे दी है। राजस्व उपनिरीक्षक दीवानी राम ने बताया की चोरी के मामले की जांच की जा रही है। दुकान स्वामी ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखे तीन हजार रुपये की नकदी और सामान चुरा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें