फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद 15 फीट खींचती ले गई कार, युवक गंभीर

Sat, 26 Mar 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
मनसा देवी सड़क पर मोटर मार्केट के सामने बने टी प्वाइंट पर शुक्रवार दोपहर को एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। मोटर मार्केट के दुकानदार हरपाल सूद व सुरेश कुमार ने बताया कि कार चालक ने पहले युवक को पीछे से टक्कर मारी। जिससे युवक कार के बोनट पर जाकर गिरा, उसके बाद शीशे से फिसलकर नीचे गिरा तो कार के आगे वाले टायर के नीचे आ गया।
विज्ञापन


इसके बाद भी कार चालक ने कार नहीं रोकी और टायर में फंसे युवक को 15 फीट तक खींचता ले गया।  कार की चपेट में आने से युवक के हाथ, पांव और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस युवक को उठाकर सेक्टर -32 के अस्पताल ले गई।

सुरेश कुमार ने बताया कि मनसा देवी की तरफ से आ रही कार में चार युवक बैठे थे। जोकि टक्कर मारने के बाद मनीमाजरा की तरफ कार लेकर भाग गए।

टक्कर मारने के बाद कार चालक तो मौके से भाग गया लेकिन कार का बंपर टूट कर वहीं गिर गया। बंपर पर नंबर प्लेट भी लगी हुई है। पुलिस ने बंपर कब्जे में लेकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारीएएसआई बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की इतनी पहचान दीपक के रूप में हुई है जो इंदिरा कॉलोनी में रहता है। दीपक अभी बेहोशी की हालात में अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें