फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी सदस्य के खिलाफ 'आप' की नेता पहुंची महिला आयोग

Thu, 10 Sep 2015 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में आम आदमी पार्टी (आप) की महिला नेता अमनदीप कौर फिरोजपुर ने अपनी ही पार्टी के तीन लोगों के खिलाफ महिला आयोग की चेयरपर्सन को शिकायत दी है।
विज्ञापन


उन्होंने उन पर गलत टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। उसने आप के किसान विंग के प्रमुख के समर्थकों पर गलत टिप्पणियां, भद्दा मजाक करने व किसी अन्य लड़की की शराब पीते हुए की फोटो फेसबुक पर अपलोड करने का आरोप लगाया है।

वहीं, पार्टी के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर पर अनदेखी का आरोप लगाया है। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उक्त महिला को इंसाफ दिलाया जाएगा। मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में अमनदीप कौर ने बताया कि केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर वह आम आदमी पार्टी से जुड़ी थी। उन्होंने बताया कि छह मई को सेक्टर-71 में पार्टी कन्वीनरों की मीटिंग हुई थी।

मीटिंग दौरान उक्त वालेंटियरों ने उसे धक्के मारे थे। इस बारे में उन्होंने सुच्चा सिंह छोटेपुर को शिकायत ईमेल के माध्यम से भेजी थी। लेकिन, वालेंटियरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार को जब उन्होंने छोटेपुर से इस बारे में पूछा तो उन्होंने मामले के बारे में जानकारी न होने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि काफी समय से उन्होंने अपनी ईमेल चेक नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें