फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक ने ASI को रिश्वत लेते पकड़ा: जिस थाने में था तैनात, उसी की हवालात में गुजरी रात

Mon, 08 Aug 2022 01:55 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

एएसआई जगतार सिंह से जब आप विधायक ने पांच हजार रुपये की रिश्वत के नोट बरामद किए तो एएसआई आप विधायक से बोला कि उन्हें माफ किया जाए, रिटायर होने में उसका थोड़ा समय रह गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में चौकी दयालपुरा में तैनात एएसआई जगतार सिंह को रविवार शाम आप विधायक बलकार सिंह सिद्धू ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने लाहन का केस बनाने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अपने ही एएसआई जगतार सिंह के खिलाफ थाना दयालपुरा में भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी जे इलेनचेलियन ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन



आरोपी जिस थाने के तहत ड्यूटी कर रहा था, उसे उसी थाने की हवालात में बंद किया गया है। रामपुराफूल के आप विधायक बलकार सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना दयालपुरा की पुलिस चौकी दयालपुरा में तैनात एएसआई जगतार सिंह गांव के लोगों को अलग-अलग केस दर्ज करने की धमकी देकर देकर पिछले कुछ समय से रिश्वत बटोर रहा था। 

आप विधायक ने बताया कि रविवार को चौकी के तहत आने वाले एक गांव के युवक पर लाहन का केस दर्ज करने की धमकी देकर आरोपी एएसआई ने पहले उससे 20 हजार रुपये की मांग की, जब युवक ने 20 हजार देने से इन्कार किया तो मामला पांच हजार रुपये में एएसआई ने तय किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आप विधायक ने बताया कि रविवार शाम को उन्होंने पांच हजार रुपये के नोटों का वीडियो बनाकर अपने पास रख लिया और बाद में युवक और अपनी टीम के सदस्यों को एएसआई के पास भेज दिया। जब एएसआई जगतार सिंह ने युवक से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेकर पैंट की जेब में डाला तो वो भी पहुंच गए और एएसआई की जेब से पांच हजार रुपये की रिश्वत के नोट बरामद कर लिए। 

आप विधायक ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही एसएसपी को लिखित में भेजा था कि एएसआई को पुलिस चौकी दयालपुरा से बदला जाए, क्योंकि यह लोगों से रिश्वत के पैसे लेकर लूट रहा है लेकिन एसएसपी ने उसे नहीं बदला और आज फिर एएसआई एक युवक से पांच हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। 

पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने तुरंत एएसआई पर कार्रवाई का आदेश दिया। एसएसपी जे इलेनचेलियन ने बताया कि आरोपी एएसआई जगतार सिंह पर भ्रष्टाचार एक्ट के तहत थाना दयालपुरा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना दयालपुरा के अधीन पुलिस चौकी दयालपुरा में ड्यूटी कर रहे एएसआई जगतार सिंह ने कभी सोचा नहीं होगा कि जिस थाने की चौकी में वह तैनात है, एक दिन उसे उसी थाने की हवालात में बंद होना पडे़गा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें