फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' नेता पर हमला, बाइक सवार लोगों ने की फायरिंग

Tue, 09 May 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी के नेता पर हमला - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को जान से मारने की कोशिश हुई है। दो नकाबपोश हमलावरों ने आप नेता पर फायरिंग की, लेकिन गोलियां उनकी गाड़ी पर जा लगी। गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरप्रताप सिंह खुशहालपुर पर रविवार देर रात दो नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हालांकि इस फायरिंग में खुशहालपुर बाल-बाल बच गए। गोलियां गुरप्रताप की गाड़ी में लगी।
विज्ञापन


 फायरिंग उस समय की गई जब खुशहालपुर अपनी गाड़ी से निकल कर घर में जा रहे थे। हमलावरों की तस्वीरें खुशहालपुर के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, मगर फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। रविवार देर रात सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। सोमवार सुबह पुलिस को घटनास्थल से कारतूस औैर कारतूस के खोल बरामद हुए। पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

गुरप्रताप सिंह खुशहालपुर विधानसभा चुनाव में डेरा बाबा नानक से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी थे। खुशहालपुर ने बताया कि वह अकसर गांव-गांव वर्करों से मीटिंग करते हैं। रविवार को भी वह मीटिंगों के लिए गए थे। गाड़ी में उनके साथ उनके चार साथी ओर भी थे। मीटिंग समाप्त करके वे रविवार देर रात लौटे। गाड़ी का दरवाजा खोल कर जैसे ही वे घर के अंदर जाने लगे तो उन पर दो लोगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चार बार चली गोलियां

आम आदमी पार्टी के नेता पर हमला - फोटो : Demo Pic
इसी दौरान उसके साथियों ने उनको पकड़ कर नीचे झुका दिया। गोलियां उनके ऊपर से निकल गई। खुशहालपुर ने बताया कि उन पर तीन फायर किए गए लेकिन वह बच गए। इसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घर के पास सीसीटीवी कैमरों में सारी वारदात रिकार्ड हो गई है जिसके फुटेज पुलिस के आला अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं। 

सोमवार को डेरा बाबा नानक के डीएसपी दीपक राये औैर मामलेे के जांच अधिकारी एसआई सुशील कुमार ने बताया कि आप नेता खुशहालपुर पर हमले के संबंध में मौके से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो अज्ञात नकाबपोश हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हमलावर एक मोटरसाइकिल पर आए थे। एक युवक ने पिस्टल से गोलियां चलाई और उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल स्टार्ट करके उसका इंतजार कर रहा था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल से दो कारतूस और दो खोल मिले हैं। इनको फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है। केस की तह तक पहुंचने के लिए चंडीगढ़ से फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी बुलाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें