फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: आप कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप, विधायक ने कहा- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

Tue, 12 Apr 2022 09:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश कटारिया सिविल अस्पताल जीरा पहुंचे और पीड़ित परिवार से दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा। 
विज्ञापन
दलजीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में मंगलवार को पुरानी रंजिश में छह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता को रास्ते में घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। दो गोली उसके सिर में जाकर लगी और मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर वहां पर डीएसपी संदीप सिंह मंड पुलिस पार्टी संग पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात जीरा विधानसभा के गांव मस्तेवाला की है।

विज्ञापन


मृतक 34 वर्षीय दलजीत सिंह के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गेहूं की कटाई के संबंध में दोनों भाई बाइक पर सवार होकर खेत गए थे। रास्ते में पहले से कांग्रेस कार्यकर्ता निरवेल सिंह, बख्शीश सिंह, लक्खा सिंह, रणजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, सोनू निवासी मस्तेवाला व कुछ अज्ञात व्यक्ति हथियारों से लैस खड़े थे। सभी आरोपियों ने दोनों को घेर लिया। 

आरोपी निरवेल सिंह ने पिस्तौल निकाल उसके भाई दलजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा। किसी तरह वह खुद आरोपियों के चंगुल से निकल कर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को एकत्रित कर जब वारदातस्थल पर लौटा तो उसका भाई मर चुका था। उसके भाई के सिर पर दो गोलियां लगी हैं। गुरप्रीत ने बताया  कि आरोपी निरवेल सिंह कांग्रेस सरपंच बलजीत सिंह का भतीजा है। 
विज्ञापन


उधर, जीरा के डीएसपी संदीप सिंह मंड ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चलती आ रही है। इस वारदात में एक व्यक्ति निशान सिंह निवासी मस्तेवाला गोली लगने से जख्मी हुआ है। उसे लुधियाना रेफर किया है। दूसरी तरफ, जीरा विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश कटारिया सिविल अस्पताल जीरा पहुंचे और पीड़ित परिवार से दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें