अनिल के पिता जगबीर की 9 मार्च को गांव में अड्डे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह स्कूल बस चालक था। उनकी सुबह अड्डे पर बस में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में लारेंस बिश्नोई गैंग के राजू बसौदी व अक्षय पलड़ा के साथ ही उनके साथी पवन उर्फ तोतला का नाम सामने आया था।
जगबीर के भाई राजेश के बयान पर मुकदमा दर्ज हुआ था। मुख्य आरोपी पवन उर्फ तोतला का जगबीर के परिवार से प्लॉट को लेकर झगड़ा था। हत्या का कारण यही प्लॉट बताया गया था। पुलिस उस मामले से जोड़कर इसे भी देख रही है। पुलिस को पवन उर्फ तोतला पर भी शक है।
गांव छतेहरा में सर्विस स्टेशन पर आए युवक की 15-16 गोलियां मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने मौके से करीब 16 खोल व एक कारतूस बरामद किया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच टीम हमलावर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। -हरेंद्र सिंह, डीएसपी कुंडली।