फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी रास्ते को लेकर हुआ विवाद, पूर्व फौजी व तीन अन्य ने बेसबॉल बैट से कर दी हत्या

Sat, 22 Sep 2018 07:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
धरने पर बैठा पीड़ित परिवार
विज्ञापन

 सरकारी रास्ते को लेकर हुए विवाद में तीस वर्षीय व्यक्ति के सिर पर बेसबॉल बैट मारकर हत्या कर दी गई। घटना पंजाब के फिरोजपुर के गांव कटोरा की है। शुक्रवार रात से शुरू हुए विवाद की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। शनिवार सुबह युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस की लापरवाही से नाराज मृतक के परिजनों ने शनिवार को थाना आरएफके के सामने धरना देकर फिरोजपुर-अमृतसर राजमार्ग ठप कर दिया।

विज्ञापन


 थाना आरएफके प्रभारी मोहित धवन का कहना है कि घटना थाना जीआरपी के अंतर्गत पड़ती रेलवे लाइन पर घटी है, इस मामले को जीआरपी पुलिस देख रही है। वहीं थाना जीआरपी के प्रभारी बलविंदर सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना मिली है, जांच की जा रही है। थाना आरएफके पुलिस ने पूर्व फौजी समेत चार लोगों को मामले में गिरफ्तार कर लिया है। 

सूरत सिंह पुत्र भगवान सिंह वासी गांव कटोरा के परिजनों ने बताया कि गांव के पूर्व फौजी से सरकारी रास्ते को लेकर सूरत का विवाद हो गया। आरोपी शुक्रवार रात को सूरत को डराने के लिए अपनी बंदूक से हवाई फायर करता रहा। इस पर गांव के कुछ लोग और सूरत के परिजन थाना आरएफके में गए और एसएचओ मोहित धवन से कहा कि गांव में पुलिस मुलाजिम भेज दो, मामला ठंडा हो जाएगा। 
विज्ञापन


रात के समय पुलिस गांव नहीं आई। शनिवार सुबह फिर से विवाद हो गया। सुबह फिर गांव के लोग थाना आरएफके गए, तो जवाब मिला कि विधायक इलाके में दौरा करने आ रहा है और उनके पास पुलिस मुलाजिम नहीं है। शनिवार सुबह आरोपियों ने सूरत पर हमला बोल दिया और बेसबाल बैट से पीटकर सूरत की हत्या कर दी। इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने थाना आरएफके के सामने धरना देकर फिरोजपुर-अमृतसर राजमार्ग ठप कर दिया। 

सूचना मिलते ही डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों धरनास्थल पर पहुंचे और धरनाकारियों से कहा कि पुलिस ने चार आरोपियों पूर्व फौजी कश्मीर सिंह, जरमल सिंह, बलवंत सिंह और अनोख सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, उनके खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी के आश्वासन पर पीड़ित परिवार व ग्रामीण धरने से उठ गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें