फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी का आरोप: अमृतसर में युवक को पकड़ा, खंभे से बांधकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया

Sun, 02 Oct 2022 10:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

आरोपी ने पहले गोलक के ऊपर रखे कुछ पैसे उठाए और फिर वहां रखे शस्त्र भी उठा लिए और बाहर की तरफ भागने लगा। इस बीच ही कुछ सेवादारों ने उसे देख लिया और उसका पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया। सेवादारों ने आरोपी से अपने स्तर पर पूछताछ की मगर वह कुछ भी बता नहीं पा रहा था। इसके बाद उसे गुरुद्वारा साहिब परिसर में खंभे में रस्सी से बांध दिया और कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में मजीठा रोड इलाके में रविवार की शाम एक गुरुद्वारा साहिब में घुसकर बेअदबी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सेवादारों ने आरोपी को पकड़ कर खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को संगत से छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गई। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बेअदबी का आरोपी मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं है। 

विज्ञापन


सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। पुलिस आरोपी के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मौके पर मौजूद सेवादारों ने बताया कि रविवार शाम अचानक एक युवक गुरुद्वारा साहिब के अंदर घुस आया। उस समय गुरुद्वारा साहिब के भीतर कोई नहीं था। आरोपी ने पहले गोलक के ऊपर रखे कुछ पैसे उठाए और फिर वहां रखे शस्त्र भी उठा लिए और बाहर की तरफ भागने लगा। 

इस बीच ही कुछ सेवादारों ने उसे देख लिया और उसका पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया। सेवादारों ने आरोपी से अपने स्तर पर पूछताछ की मगर वह कुछ भी बता नहीं पा रहा था। इसके बाद उसे गुरुद्वारा साहिब परिसर में खंभे में रस्सी से बांध दिया और कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें